Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दीवानगी में 18 बाइक जब्त, अब होगी जुर्माना वसूली, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दीवानगी में 18 बाइक जब्त, अब होगी जुर्माना वसूली, जानें क्यों...
विज्ञापन

मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला पुलिस का डंडा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पतरातू/ रामगढ़। जिले में बाइकर्स गैंग का आतंक सड़कों पर दिख रहा है। ये गैंग गाड़ी में लगे हुए साइलेंसर को हटाकर अलग से मोडिफाई साइलेंसर लगा रहे हैं, जिससे तीव्र आवाज निकलती है। 

इससे शहरवासियों और पर्यटकों को परेशानी का समाना करना पड़ता है। ये गैंग शहर में तो घूमते ही हैं, इसके अलावा पर्यटक स्थलों पर भी इनका जमावड़ा लगा रहता है। 

इस तरह के साइलेंसर से गोली या पटाखे जैसी आवाज निकलती है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फर्राटा भरते हुए ये बाइकर्स निकल जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही इससे मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन भी होता है। 

इसी को लेकर पतरातू पुलिस ने मोडिफाई साइलेंसर के खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया। इसी के तहत पतरातू डैम के आसपास अभियान चलाकर पुलिस ने पतरातू पुलिस ने 18 बाइक को जब्त किया। 

पतरातू पुलिस ने सभी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। इनसे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना वसूला जायेगा। इसकी सूचना से बाकी बाइकरों में हड़कंप मच गया।

पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से राज्य का महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल पतरातू डैम और घाटी का पूरा इलाका है। कुछ लोग इस इलाके में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाये गये थे। 

जिनकी गाड़ियों से पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी और इन लोगों ने अपनी गाड़ियों में साइलेंसर को मोडिफाई कराया हुआ था। जिसके कारण सभी गाड़ियों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया और कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन न करें। गाड़ियों को मोडिफाई ना करें ताकि राहगीर के साथ-साथ आम लोगों को भी इसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,254