Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : बसिया में वज्रपात से दो की मौत, चार घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : बसिया में वज्रपात से दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला। बसिया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हुए वज्रपात में अलग-अलग गांव के दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रखंड क्षेत्र में हुई।

जोरदार बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आने से साकिया गांव निवासी निरंजन टोपनो (20 वर्ष) पिता निकोटिन टोपनो एवं रायकेरा बांसटोली निवासी संदीप डुंगडुंग (30 वर्ष) की मौत हो गयी। वहीं, नारोटोली निवासी प्रदीप कुजूर (18 वर्ष) पिता प्रभास कुजुर, साकिया गांव निवासी भीमसेन कुजूर (18 वर्ष) पिता पखिरासीयूस कुजूर, बसिया निवासी भीखू लोहरा (आठ वर्ष) पिता लालू लोहरा एवं बम्बियारी निवासी एतवारी देवी (70 वर्ष) पति अधिबास सिंह घायल हो गयी। 

घटना के बाद सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने निरंजन एवं संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन