Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में डी ए वी गांधीनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में डी ए वी गांधीनगर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी मेसरा एवं रांची विश्वविद्यालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित अंतरविद्यालयीय गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में डी ए वी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

बी आई टी मेसरा में तीन आयु वर्ग के लिए आयोजित एकल नृत्य के  वर्ग एक में ताशु पाल को प्रथम, दूसरे आयु वर्ग में श्रेया को द्वितीय तथा तीसरे आयु वर्ग में आयुष्मी को तृतीय स्थान मिला। साथ ही चित्रांकन प्रतियोगिता में वर्तिका गुप्ता को प्रथम स्थान मिला।

 वहीं रांची विश्व विद्यालय  में आयोजित समूह गान एवं समूह नृत्य में विद्यालय को दूसरा स्थान मिला। बच्चों की इस सफलता पर प्राचार्य श्री एस के सिन्हा ने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

विज्ञापन