Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू-चिकनगुनिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू-चिकनगुनिया
विज्ञापन
  • राज्य के कई जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ी

टीम एबीएन, जमशेदपुर। शहर के मानगो इलाके में डेंगू तेजी से पैर पसार रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13 अगस्त को 27 केस कंफर्म हो चुके थे। वहीं अब तक 170 डेंगू मरीज सिर्फ जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में मिल चुके हैं। 

रांची में 20 और साहेबगंज में 30 केस कंफर्म हुए हैं। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थय विभाग और रांची नगर निगम ने मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, जिसमें वे टीम बनाकर लोगों के घर में जाकर बहुत दिनों से स्टोर पानी को बहा रहे हैं।

जमशेदपुर के मानगों इलाके में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया है और इसके साथ वाटर कंटेनर को भी साफ किया गया है। उन्होंने फोन पर आगे की जानकारी देते हुए बताया कि अगले दिन भी मानगो के डेंगू प्रभावित इलाके में जांच अभियान चलेगा। 

इस दौरान जिनके घरों में लंबे दिनों से पानी को स्टोर कर के रखा गया होगा, उन्हें नगर निगम प्रावधानों के अनुसार 100 रुपये से 1000 रुपये तक का फाइन देना होगा। डेंगू से लोगों में जागरूकता लाने के लिए आईईसी अभियान भी चलाया जा रहा है। 

झारखंड के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बीके सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिले के सिविल सर्जन को डेंगू गाइडलाइंस का पालन कराने का निर्देश भेज दिया गया है। जिन इलाकों से डेंगू, चिकनगुनिया या मलेरिया के केस अधिक संख्या में मिलते हैं। 

उस इलाकों में विशेष रूप से लार्वानाशक और मच्छरनाशी दवाओं के छिड़काव करने के लिए कहा गया है। जिले के हर सिविल सर्जन को यह आदेश दिया गया है कि जौसे ही डेंगू का कोई केस मिले, तो तत्काल स्वास्थय मुख्यालय को इसकी सूचना दें।

विज्ञापन