टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय परिसर में आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो ने झंडोत्तोलन किया।
मौके पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव अनवर हुसैन, उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी सहित अमित कुमार, प्रेम धीरज, राहुल, प्रिंस, पवित्र प्रणव आदि उपस्थित थे।