टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएवी कपिल देव के एल एम सी चेयरमैन कपिल देव गिरि ने इस अवसर पर इस अवसर पर झंडोत्तोलन किया। ध्वजारोहण के बाद एनसीसी के बच्चों ने झंडे को सलामी दी। बाद में बैंड के कलाकारों ने सुंदर धुन प्रस्तुत की।
उसके बाद विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। बच्चों ने स्वागत गीत, वाद्य संगीत, भाषण तथा आजाद आजादी नामक एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन विद्यालय की शिक्षिका काकोली दत्ता ने किया। इस नाटिका में बच्चों ने वर्तमान सामाजिक वातावरण का चित्रण किया जिसमें विशेष रूप से देशभक्ति, सैनिकों की कुर्बानी, खुदी नाम बस का देश के प्रति जज्बा और महिला शोषण को दिखाया गया था।
मौके पर अपने स्वागत भाषण में विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें आजादी बड़ी ही कठिनाई से मिली है उसको अक्षुण्य बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने सरदार भगत सिंह और सरदार पटेल के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश को बचाये रखने की जरूरत है क्योंकि आजादी के लिए कई कुर्बानियां देनी पड़ी थी।
मुख्य अतिथि आइएएस मनोज कुमार, सचिव कला, संस्कृति खेलकूद और युवा मामले झारखंड ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की सुंदर प्रस्तुति से वे बड़े प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद रखना है और 2047 तक हमें विकसित राष्ट्र बना है इसके लिए हम लोग अभी से तैयारी कर रहे हैं और सबों को इस उद्देश्य से कम करना चाहिए।
उन्होंने कहा सभी लोग बॉर्डर पर नहीं लड़ सकते लेकिन वह जो भी काम करते हैं ईमानदारी से करें तो देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीएवी शुरू से ही मूल्य आधारित शिक्षा देता रहा है और देता रहेगा।
मौके पर वर्ग दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा मेडल और उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुत सारे अभिभावक मौजूद थे। सभा का संचालन आदित्य तथा कोमल कुमारी ने किया। मौके पर शिरीष वैभव ने लोगों को संबोधित किया। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।