Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

17 से शुरू होगी भाजपा की संकल्प यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
17 से शुरू होगी भाजपा की संकल्प यात्रा
विज्ञापन

10 अक्टूबर को होगा समापन

टीम एबीएन, रांची। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को अहम बैठक का आयोजन हुआ, जहां प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 17 अगस्त से शुरू होने वाली संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा हुई। वहीं, बैठक के बाद झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में जब से जेएमएम और कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लगातार अपराधिक घटनाओं के साथ लूट के नये-नये कीर्तिमान बन रहे हैं। आपराधिक घटनाओं का औसत राज्य में सर्वोच्च है। बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार संघर्ष करते रहे हैं। राज्य की जनता उद्वेलित है। युवा परेशान है। 

राज्य की जनता को इस पीड़ा से निकालने के लिए बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकल रहे हैं। सिदो कान्हो की जन्म स्थली से ये यात्रा शुरू होगी और 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में बड़ी सभा के जरिए यात्रा का समापन होगा। 

भाजपा की संकल्प यात्रा

  • 17 अगस्त से बीजेपी निकालेगी संकल्प यात्रा
  • कुल 7 चरणों में संकल्प यात्रा पूरी की जायेगी
  • यात्रा बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में होगी
  • सभी 81 विधानसभा में जनसभा आयोजित होगी
  • 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में खत्म होगी यात्रा
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,672