Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
विज्ञापन

नहाने के दौरान हुआ हादसा

टीम एबीएन, दुमका। रविवार को जिले में चार बच्चों की मौत से इलाके में मातम है। सुबह तालाब में स्नान करने के क्रम में चार बच्चों की मौत हो गयी। इसको लेकर परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गयी है। जिले के सरैयाहाट प्रखंड के पथरिया गांव के तालाब में स्नान करने के क्रम में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। 

इनमें तीन लड़की और एक लड़का है और सभी की उम्र लगभग 10 वर्ष के बीच की है। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार सरैयाहाट प्रखंड के पथरिया गांव में रविवार होने की वजह से बच्चे तालाब में स्नान करने चले गये। बच्चे तालाब की गहराई को समझ नहीं सके और नहाने के क्रम में पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी। 

बता दें कि दुमका में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है इस वजह से तालाब में काफी पानी भरा हुआ था और बच्चे पानी की गहरायी नहीं समझ सके। मृतकों में तीन लड़की और एक लड़का शामिल है। सभी की उम्र 10 वर्ष के आसपास की है और सभी अलग अलग परिवार के हैं। इस हादसे के शिकार बच्चों में कुंदन कुमार, रेखा कुमारी, ज्ञान गंगा कुमारी और नंदनी कुमारी शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,222