Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोयला व्यापारी व पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को अपराधियों ने मारी तीन गोली, मेडिका में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोयला व्यापारी व पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को अपराधियों ने मारी तीन गोली, मेडिका में भर्ती
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार। लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कोयला व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद साहू पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। गोली लगने के बाद राजेंद्र प्रसाद साहू की स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने कस्तूरबा विद्यालय के समीप स्थित अपने कार्यालय में साहू बैठक कर रहे थे। बैठक के बाद स्कूटी से अपने घर जाने के लिए निकले थे। जिस स्कूटी से वह घर जा रहे थे, उसे कोई और चला रहा था। साहू पीछे में बैठे थे।

साहू की स्कूटी का पीछा कर रहे थे बाइक सवार

इसी दौरान एक बाइक ने उस स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया, जिस पर राजेंद्र प्रसाद साहू बैठे थे। साहू को बाइक सवार पर शक हुआ। उन्होंने गाड़ी रोककर बाइक सवार व्यक्ति से कुछ पूछना चाहा, लेकिन बाइक सवार भागने लगे। यह देख साहू ने उनका पीछा किया। इसी क्रम में झरीवा टोला स्थित दून स्कूल के समीप भाग रहे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। राजेंद्र प्रसाद साहू को तीन गोलियां लगीं हैं।

विज्ञापन