Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : वन एवं पर्यावरण स्वीकृति पर संगोष्ठी आज से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : वन एवं पर्यावरण स्वीकृति पर संगोष्ठी आज से
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और सोसाइटी ऑफ जियो-साइंटिस्ट झारखंड की ओर से 12 और 13 अगस्त को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान विषय वन व पर्यावरण स्वीकृति पर वृहत परिचर्चा, जिससे खनन व इंफ्रास्ट्रकचर में व्यापार करने में आसानी हो पर चर्चा होगी। 

संगोष्ठी में भाग लेन के लिए देशभर से 200 प्रतिनिधि पहुंचेंगे। इसमें मुख्य अतिथि खान व भूतत्व विभाग के सचिव अबूबकर सिद्दकी शामिल होंगे। 

इसके अलावा गोवा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष महेश पाटिल, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के पूर्व महानिदेशक रंजन सहाय, सीसीएल व सीएमपीडीआइ के निदेशक रामबाबू प्रसाद, शंकर नागाचारी, इएसी के सदस्य अभिजीत घोष, वन विभाग के पूर्व प्रमुख शशि नंदकुलियार, एमसीएल के पूर्व अध्यक्ष एएन सहाय समेत अन्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को डोरंडा स्थित इंजीनियरिंग भवन में सुबह 10 बजे से होगी।

विज्ञापन