टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो सेक्टर-12 थाना अंतर्गत बारी को-ऑपरेटिव स्थित स्मृति ज्वेलर्स में चोरों ने ताला तोड़कर 80 हजार रुपये की आभूषण चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
दुकानदार साहिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मकान मालिक द्वारा सूचना मिली कि ज्वेलरी दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद जब दुकान में आये, तो ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के अंदर जाने पर सारे सामान बिखरे पाये।
इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। इधर, पुलिस ने बताया कि दुकानदार के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल तेज कर दी है।