Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची विवि : आज सिंडिकेट की बैठक में होगी कई मुद्दों पर चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची विवि : आज सिंडिकेट की बैठक में होगी कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची विवि सिंडिकेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कुलपति कार्यालय में दिन के साढ़े 11 बजे से होगी। बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की नियुक्ति व प्रोन्नति के लिए सरकार द्वारा बनायी गयी नियमावली पर मुहर लगायी जायेगी। 

कुल पदों में से 75 प्रतिशत पदों को सीधी नियुक्ति व 25 प्रतिशत पदों को प्रोन्नति से भरा जायेगा। चतुर्थ वर्ग से तृतीय वर्ग में प्रोन्नति के लिए लिखित परीक्षा होगी। तृतीय वर्ग में नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जायेगी। 

झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के आयोजन के लिए बनी नियमावली पर भी मुहर लगायी जायेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति व पीएचडी प्रवेश के लिए जेट का आयोजन जेपीएससी करेगा।

विज्ञापन