Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ऐसे भड़के लोग कि कर दिया रेलवे ट्रैक ही जाम, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऐसे भड़के लोग कि कर दिया रेलवे ट्रैक ही जाम, जानें क्यों...
विज्ञापन
  • गम्हरिया में जहां-तहां ट्रेन रोकने से भड़के यात्रियों ने किया रेल चक्का जाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर-टाटा सवारी गाड़ी को रोजाना जहां-तहां रोके जाने से आक्रोशित यात्री शुक्रवार को भड़क गये। इस दौरान शुक्रवार सुबह गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक ट्रेन के रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने रेल चक्का जाम कर दिया। 

साथ ही सभी यात्री रेल पटरी पर बैठक कर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित कर दिया। इसकी सूचना पाकर रेलवे के पदाधिकार व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से रेल जाम सुबह आठ बजे से जारी है। 

यात्रियों के अनुसार उक्त ट्रेन के सभी यात्री आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम कने जाते हैं। रोजाना ट्रेन लेट से पहुंचने से वे अपने काम पर देर से पहुंचते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,747