Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : टेकवा जंगल में अवैध उत्खनन जोरों पर

कोडरमा : टेकवा जंगल में अवैध उत्खनन जोरों पर
विज्ञापन

छापेमारी के पहले भागे आरोपी

टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकवा जंगल में ढिबरा के नाम पर माइका का अवैध उत्खनन जोरों पर है। इसमें वन विभाग के संरक्षण का आरोप आम है। हांलाकि कभी कभी छापेमारी भी की जाती रही है। 

वहीं गुरुवार को वन विभाग और डोमचांच पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गयी पर उसके पहले ही सूचना मिलने के कारण आरोपी फरार हो गये। छापेमारी के दौरान अवैध उत्खनन में लगे एक जेसीबी को जब्त किया गया। 

वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू समेत विभागीय अधिकारियों को अवैध उत्खनन की सूचना पहले भी दी गयी थी। आज गुरुवार को वन विभाग और पुलिस की टीम ने छापामारी कर जेसीबी को जप्त किया है। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान, वनरक्षी उस्मान अंसारी, सिकंदर कुमार, गोपाल यादव, कुंदन कुमार समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,970