टीम एबीएन, रांची। तमाड़ में पुवाल लदी पिकअप वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतक का नाम रोशन सिंह मुंडा और घायल का नाम सुकेश पातर है।
फिलहाल, घायल को रिम्स भेजा गया है। तमाड़ अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिला था। अस्पताल परिसर में एंबुलेंस का ड्राईवर नहीं रहने से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। नीजी बोलेरो से घायल को परिजन रिम्स ले गये।