Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों को दी गयी भावपूर्ण विदाई

स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों को दी गयी भावपूर्ण विदाई
विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10/ 8 /2023 दिन गुरुवार को स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग की विभागाध्यक्ष तथा संकाय प्रमुख प्रो अर्चना कुमारी दुबे ने किया। 

इस विदाई समारोह के मौके पर महोदया ने बहुत ही सारगर्भित शब्दों में जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पहलू से अवगत कराया। कार्यक्रम में विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ मधुलिका वर्मा, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ उषा टोप्पो ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किये। 

मौके पर शोध छात्र जगदंबा प्रसाद, धर्मवीर आर्य, जगन्मय विश्वास, मुरारी मंडल, कोयल दास आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन द्वितीय समसत्र  की छात्रा सुनीता और शशि ने किया कई छात्राओं ने नृत्य व संगीत इत्यादि प्रस्तुत किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,233