Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला उपायुक्त और एसी ने जानी सदर अस्पताल परिसर की हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला उपायुक्त और एसी ने जानी सदर अस्पताल परिसर की हकीकत
विज्ञापन
गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने आज अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता को साथ लेकर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सदर अस्पताल में उच्चतम चिकित्सीय सुविधाएं बहाल करने तथा मरीजों के समुचित ईलाज को दृष्टिपथ करते हुए सिविल सर्जन द्वारा तीसरे तल्ले पर अतिरिक्त हॉल के निर्माण संबंधी प्रस्ताव उपायुक्त के समर्पित किया गया था। उक्त के आलोक में उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण कर विशेष प्रमंडल द्वारा अतिरिक्त हॉल के निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही सिविल सर्जन द्वारा ब्लड कंपोनेंट मशीन के अधिष्ठापन हेतु ब्लड बैंक के ऊपरी तल्ले पर हॉल निर्माण की भी आवश्यकता बताई गई। इसपर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल के प्रतीक्षालय में आमजनों के बैठने के लिए नए वेटिंग चेयर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन द्वारा 150-200 केवी के जेनरेटर की आवश्यकता बताई। इसपर उपायुक्त ने जेनरेटर सहित अन्य चिकित्सीय संसाधनों, उपकरणों, उपस्करों आदि की आवश्यकता का आंकलन करते हुए प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्दश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाई मास्ट लाईट के अधिष्ठापन का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा हेतु शुद्ध पेयजल की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर की निरंतर साफ-सफाई निश्चित करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉराजू कच्छप, डीएस डॉ आनंद किशोर उरांव सहित स्वास्थ्य कर्मी व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,324