Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी, खड़गे और प्रियंका गांधी झारखंड में करेंगे रैली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी, खड़गे और प्रियंका गांधी झारखंड में करेंगे रैली
विज्ञापन
  • झारखंड प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति ने बैठक कर कई प्रस्ताव पारित किये  
  • खड़गे पलामू, कोडरमा, राहुल रांची व धनबाद तथा प्रियंका गांधी चाईबासा और गोड्डा में करेंगी रैली 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी ने वृहत योजना तैयार की है। लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अपने तीन केंद्रीय नेताओं की बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति ने बैठक कर कई प्रस्ताव पारित किए हैं। 

बैठक में चुनाव से पूर्व झारखंड में तीन बड़ी रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इन रैलियों में कांग्रेस पार्टी के तीन केंद्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिरकत करेंगे। पार्टी नेता राहुल गांधी की रैली रांची और धनबाद में आयोजित होगी। रांची में होने वाली रैली में लोहरदगा और खूंटी लोकसभा क्षेत्र भी शामिल होगा। साथ ही धनबाद की रैली में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र भी शामिल होगा। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पलामू और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में रैली करेंगे। पलामू में होने वाली रैली में चतरा लोकसभा क्षेत्र तथा कोडरमा में होने वाली रैली में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र भी शामिल होगा। प्रियंका गांधी चाईबासा और गोड्डा में रैली करेंगी। चाईबासा लोकसभा क्षेत्र में होने वाली रैली में खूंटी और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र तथा गोड्डा में होने वाली रैली में दुमका और राजमहल लोकसभा क्षेत्र शामिल रहेगा।  

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। बैठक में मंडल समितियां पंचायत समितियां और लगभग 30,000 बूथ समितियां के गठन का भी प्रस्ताव पास किया गया है। 

साथ ही कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के लिए भी कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एनएसयूआई और सेवा दल को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय और वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों का मिलन समारोह आयोजित करना है। 

बैठक में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्रियों की भी जिम्मेवारी तय की गयी है। कांग्रेसी मंत्रियों को आम लोगों के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे एवं प्रखंडों में जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये सारे प्रस्ताव अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को भेज दिया गया है। केंद्रीय कमिटी का इन प्रस्तावों पर मुहर लगाने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,365