एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
टीम एबीएन, गिरिडीह। पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह पंचायत के मंदनाडीह गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। डायरिया से मंदनाडीह गांव के दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मंदनाडीह गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मंदनाडीह पहुंची है। लगभग एक दर्जन बीमार लोगों को एंबुलेंस से हरलाडीह स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस दौरान विधायक श्री सोनू ने बताया कि डायरिया पीड़ित लोगों का बेहतर इलाज शुरू कर दिया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है।