टीम एबीएन, धनबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा रेलवे साइडिंग के समीप बुधवार की अहले सुबह युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। उसका सिर धड़ से अलग था। उसकी पहचान सेंद्रा बस्ती निवासी 27 वर्षीय दिलीप राम पटेल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। जीआरपी कुसुंडा के एएसआई अरुण ने बताया कि रेलवे पॉल संख्या डीके 8-11/13 के बीच सिर कटा शव मिला है। वह से किस ट्रेन से कटा है अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
मृतक की पहचान उसके परिजनों के द्वारा की गयी है। सिर कटने के अलावा कोई अन्य चोट के निशान शरीर में नजर नहीं आये हैं। हालाकि की कही भी चोट या खारोज का निशान नहीं होने के कारण मामला संदिग्ध है। वैसे जीआरपी एएसआई अरुण कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।