Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : रागिनी सिंह ने झरिया में धनंजय हत्याकांड को लेकर एसएसपी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : रागिनी सिंह ने झरिया में धनंजय हत्याकांड को लेकर एसएसपी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया में बढ़ती हत्या रंगदारी और लूट की घटना को लेकर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने मंगलवार 8 अगस्त को एसएसपी संजीव कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।

साथ ही ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग की। रागिनी सिंह ने कहा कि अगर अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए तो भाजपा 15 अगस्त के बाद जन आंदोलन करेगी।

एसएसपी को दिये आवेदन में रागिनी सिंह ने कहा कि झरिया थाना अंतर्गत धनंजय यादव की घर में घुसकर अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या, चासनाला में ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय और होटल संचालक राज कुमार सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर दी। 

झरिया थाना अंतर्गत निरंजन तांती की हत्या दिनदहाड़े कर दी गयी। रंजीत साव, बबलू सिंह, चांदो यादव, विनोद पासवान और संदीप गोप की हत्या से इलाके के लोगों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इस दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नितिन भट्ट, संजय झा व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,410