Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिमडेगा : कोलेबिरा में नदी में डूबी तीन साल की बच्ची, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिमडेगा : कोलेबिरा में नदी में डूबी तीन साल की बच्ची, मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोलेबिरा। थाना क्षेत्र के भींजपुर में नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक, कोलेबिरा थाना क्षेत्र के भींजपुर निवासी शिव नारायण सिंह की तीन वर्षीय पुत्री जयमाता कुमारी अपनी मां जेठ मुनी देवी के साथ खेत गयी थी। 

मां खेत में काम कर रही थी और बच्ची खेत में ही खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के फ्रॉक में कीचड़ लग जाने पर वह फ्रॉक को धोने के लिए खेत के बगल में ही स्थित नदी में चली गयी। इसी दौरान नदी के तेज धारा में वह बह गयी। कुछ देर बाद जयमाता खेत में नहीं मिली, तो उसकी मां ने इधर-उधर ढूंढना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिली। 

लोगों को शक हुआ कि बच्ची नदी की तेज धार में बह गयी है। इस घटना की जानकारी आज सुबह परिजनों ने कोलेबिरा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस का एक दल घटनास्थल पहुंचा और बच्ची को ढूंढने लगा। इसी दौरान एक चट्टान में फंसा हुआ बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,011