एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो स्थित गौबरू गांव के पास के जंगल से सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने सात आईईडी भी बरामद किया है।
गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य अश्विनी, सुशांत और अपटन दा के दस्तों के सदस्यों के साथ मिलकर सुरक्षाबलों को निशान साधते हुए जगह-जगह आईडीडी लगाता था।
गिरफ्तार नक्सलियों में जयसिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, मदन अंगरिया, अभिषेक हांसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े, सुकलाल बानरा उर्फ चाड़ा और मोने तियू मुख्य है।