Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : पांच नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : पांच नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
विज्ञापन

टीम एबीएन, चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन नक्सली पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षकों पर हमला करने और नोआमुंडी में मैगजीन गोदाम लूटकांड में शामिल रहे हैं। 

गिरफ्तार नक्सलियों में 30 वर्षीय जय सिंह अंगरिया उर्फ राउतु अंगरिया, 36 वर्षीय मदन अंगरिया, 20 वर्षीय अभिषेक हंसदा उर्फ मटलू उर्फ चौड़े और 20 वर्षीय सुखलाल बाड़ा उर्फ चाड़ा टोंटो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि 30 वर्षीय मोने तियु गोइलकेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 

जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ ने अभियान के दौरान पांचों नक्सली को गिरफ्तार किया है। हालांकि कुछ नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। वहीं गिरफ्तार पांचों नक्सलियों के कब्जे से हथियार सहित कई समान बरामद किये गये हैं। 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र में गांवबुरू जंगल के आसपास नक्सलियों के भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में गठित टीम छापामारी कर के पांचों को गिरफ्तार किया है। ये लोग सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने का काम भी करते थे। 

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से विस्फोटक को बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,231