Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ रवाना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के बैनर तले मंगलवार को 35 कांवरियों का पहला जत्था मुकेश सिंह और विनय सिंह के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ व बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गया।  इसके पूर्व कांवरियों ने श्री चैती दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना व आराधना कर मां के दरबार में मत्था टेका। 

साथ ही क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कांवरियों के ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव व जय माता दी, जय चैती मईया के जयकारा से मंदिर का परिसर आहदित व गूंजता रहा।  श्री चैती दुर्गा मंदिर के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि जहां बुधवार को स्नान करने के बाद सुल्तानगंज से जल लेकर कांवरिया एक साथ बाबाधाम देवघर  के लिए पैदल यात्रा शुरू करेंगे। 

यह जत्था 11 अगस्त को देवघर स्थित बाबा धाम के शिवलिंग पर जलाभिषेक करेगा और उसके बाद बासुकीनाथ जायेगा। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद जत्था 13 अगस्त को वापस लौटेगा। 

बाबा धाम व बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों में गणेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू), मुकेश सिंह, विनय सिंह, भोलू सिंह,नमन भारतीय, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह (गोलू), मिथलेश वर्मा, आकाश वर्मा, महेंद्र रजक, बंटी वर्मा, राम पांडे, रुपेश वर्मा, धीरज वर्मा, राजेश रजक, सूर्याम रजक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,312