Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भोलेनाथ ने इस बार भक्तों को भक्ति का अधिक अवसर दिया : निधि गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भोलेनाथ ने इस बार भक्तों को भक्ति का अधिक अवसर दिया : निधि गुप्ता
विज्ञापन
  • सावन की हरियाली और उमंगों में सरोबोर थीं महिलाएं 
  • नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिव और पार्वती का रुपधर कार्यक्रम में पहुंचे थे 
  • सावन में विशेष पूजा- अर्चना कर महिलाओं ने राष्ट्र की समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की 

टीम एबीएन, लोहरदगा। महिला शक्ति स्वरूपा शास्त्री चौक लोहरदगा ने सावन महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया। मुद्रिका वेंक्वेट हॉल में रविवार रात को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई।  इसमें महिलाओं का ग्रुप डांस, बच्चों का डांस, महिलाओं द्वारा गाना और चिट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर पर बालक-बालिकाओं के शिव- पार्वती रूप सजा आकर्षण का केंद्र रहा। शिव- पार्वती के  रूप में बच्चे काफी मनमोहक, सौम्य, सुंदर और आकर्षक लग रहे थे। इनका भाव-भंगिमाएं और वस्त्र विन्यास देखने लायक था। कार्यक्रम में सभी महिलाओं हरे रंग की साड़ी और सूट पहनकर बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। 

इसकी अध्यक्षता निधि गुप्ता, रीमा साहू और खुशबू गुप्ता ने संयुक्त रूप से  किया। सीमा चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुहल्ले के तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष निधि गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना हम सनातनियों के लिए सबसे प्रिय और पवित्र महीना है। भगवान भोलेनाथ को भी यह महीना काफी यह भाता है। 

इस बार अधिक महीना (मलोमास) है। इसलिए महिलाओं को पूजा- पाठ पर हरियाली में उमंग मनाने का अधिक अवसर मिला है। चार के वजह इस बार हम भक्तों को शिव आराधना के लिए आठ सोमवारी का अवसर प्राप्त हुआ। हम सभी लोक कल्याण और राष्ट्र कल्याण की कामना करते हैं। 

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पूर्णिमा चौधरी, शांति केसरी, शशिकला सिंह, प्रियंका केसरी, अनीता गुप्ता, आयुषी गुप्ता, रूबी ठाकुर,आकांक्षा सर्राफ, आवर्ती गुप्ता, निक्की केसरी, अर्चना केसरी, आरती गुप्ता, स्वाति चौधरी, ज्योति साहू, बबीता केसरी, दीपा चौधरी, आदि सदस्यों का अहम योगदान किया।  तमाम महिलाओं ने आने वाले वर्षों में भारत की समृद्धि की कामना की। महिलाओं के प्रोग्रामों और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। साथ ही महिलाओं ने बेहतर फसल उत्पादन की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,887