Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : पीएलएफआई के पांच नक्सली गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : पीएलएफआई के पांच नक्सली गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। पुलिस को पीएलएफआई के खिलाफ फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुरहू और सोयको थाना और सीआरपीएफ की सयुंक्त टीम ने मुरहू के जाते जंगल से हथियार के साथ 5 पीएलएफआई नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में बोयार सिंह पूर्ति, सामू मुंडा, गोपाल बोडोदिंयार, कानू हेब्रंम और मिखाइल हपदगडा शामिल हैं। 

इन चीजों की हुई बरमदगी 

पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, पांच गोली, पीएलएफआई का पांच पर्चा, दो चंदा रशीद, लेवी के दस हजार रुपये, छह मोबाइल फोन एवं तीन मोटरसाइकिल भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार गोपाल बोडोदिंयार के खिलाफ नक्सली हिंसा के कई मामले मुरहू व बंदगांव थाने में दर्ज हैं। 

एसपी अमन ने क्या कहा 

एसपी अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी का खुलासा किया है। चाईबासा जिले के बंदगांव का एरिया कमांडर दीपा बोदरा उर्फ राडुंग बोदरा उर्फ लंबू लगातार मुरहू सायको और अड़की इलाके में आतंक मचाये हुए है। लंबू मुरहू इलाके में घुसकर संवेदकों और व्यापारियों से लेवी वसूल रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लंबू अपने दस्ता सदस्यों के साथ दोबारा मुरहू इलाके में आया है। 

इस बार डीएसपी अमित कुमार व सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा राजेन्द्र सिंह के अलावा मुरहू व सायको पुलिस की एक टीम के द्वारा जंगल में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लंबू पुलिस को देखते ही भाग निकला लेकिन उसके दस्ते के सदस्यों को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन