Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिंचाई के क्रम में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिंचाई के क्रम में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली निवासी किसान की मौत करंट लगने से हो गई है। जानकारी अनुसार रविवार देर रात सिंचाई करने गए 35 वर्षीय किसान किशोर उरांव की मौत करंट की चपेट में आने से हो गयी। 

मृतक के परिजनों के अनुसार कृषक किशोर उरांव रात को खाना खाने के पश्चात रात नौ बजे धान रोपने के लिए पटवन के लिए बिजली चालित टुल्लू मसीन ले कर खेत गया था। खेत मे जाने के  दो घंटे बाद मोबाइल पर बार-बार कॉल करने के बाद भी जब उसने काल रिसीव नही किया तब मृतक की पत्नी अन्य दो लोगो को लेकर खेत पर गई जहां किशोर उरांव जमीन पर गिरा हुआ था।

वह बाएं हाथ से बिजली का तार पकड़े हुए था। आनन- फानन में किशोर को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकत्सकों ने कृषक की मृत्यु की पुष्टि की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,724