- पिकअप वैन पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर लूटने की मची होड़
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग-रामगढ़ मार्ग में टमाटर लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। वैन के पलटते ही उसमें लदा टमाटर सड़क पर बिखर गया।
इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में टमाटर लूटने की होड़ मच गयी, जिसे जितना हाथ लगा, टमाटर लेकर चलते बने।