Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गम्हरिया : ज्वेलरी दुकान से 70 लाख की लूट, हड़कंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गम्हरिया : ज्वेलरी दुकान से 70 लाख की लूट, हड़कंप
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी दुकान में तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे 70 लाख के आभूषण लूट लिये।

बताया जा रहा है कि शादी के गहने खरीदने के नाम पर अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार से आभूषण निकलवाया। इसके बाद पिस्तौल सटाकर थैले में गहने भरकर चलते बने। जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया और सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विमल कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एसपी ने ज्वेलरी दुकान में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही आसपास स्थित दुकानों में लगाये गये सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की। उन्होंने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। इसके लिए पड़ोसी जिला जमशेदपुर की पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।

दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि एक साथ तीन युवक आये, जिसमें दो युवक हेलमेट पहने हुए थे, जबकि एक युवक मास्क लगाया हुआ था। एक युवक बाहर ही रुक कर रेकी करने लगा और दो युवक दुकान के अंदर आये। दोनों युवकों ने पिस्तौल के बल पर दुकान में रखे सभी गहनों को समेट कर अपने बैग में रख लिया और आराम से चलते बने। दुकान से निकलने के बाद उन्होंने बाहर से शटर बंद कर दिया था। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,398