Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : पति-पत्नी की मौत से इचाक में पसरा सन्नाटा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : पति-पत्नी की मौत से इचाक में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
  • इचाक में पति की मौत से सदमे में आयी पत्नी की भी गयी जान

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित चपरख गांव की कैंसर पीड़ित महिला मनीषा देवी ने अपने पति की मौत के पांच दिन बाद ही उसने भी दम तोड़ दिया। 

आर्थिक तंगी की वजह से अपनी बीमार पत्नी मृतक मनीषा का इलाज नहीं करा पाने के कारण एक अगस्त को उसके पति नंदकिशोर कुमार मेहता ने मानसिक तनाव में आकर हदारी स्कूल के समीप कुएं में डूबकर आत्महत्या कर लिया था। 

मृतक मनीषा देवी पिछले कई महीनों से कैंसर बीमारी से पीड़ित थी। पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पाया। मृतक मनीषा के तीन छोटे-छोटे बच्चे और एक बूढ़ी मां है। माता-पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि उसका घर ही उजड़ गया है। दो बेटा और एक बेटी अभी नाबालिग है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,241