Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

9 और 10 को रांची में दिखेगी जनजातीय कलाऔर संस्कृति का झलक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
9 और 10 को रांची में दिखेगी जनजातीय कलाऔर संस्कृति का झलक
विज्ञापन

झारखंड आदिवासी महोत्सव

टीम एबीएन, रांची। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आयोजन 9 एवं 10 अगस्त बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान, रांची में होगा। इस महोत्सव में पारंपरिक आदिवासी आभूषणों और पलाश ब्रांड के उत्पादों के भी स्टॉल लगाये जायेंगे। 

जेएसएलपीएस, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर सखी मण्डल की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों (पलाश ब्रांड एवं आदिवासी ब्रांड) की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जायेगी।

पलाश ब्रांड के तहत राज्य भर की ग्रामीण महिलाएं खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से अपनी आजीविका सुनिश्चित करती हैं। 

आदिवासी ब्रांड के तहत पारंपरिक आभूषणों का मूल्यवर्धन कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आदिवासी पारंपरिक कला एवं संस्कृति लोगों तक पहुंच सके। आदिवासी महोत्सव में लोक पारंपरिक आदिवासी आभूषणों को देखकर खरीद पायेंगे।

पलाश के स्टॉल में 30 से ज्यादा उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जायेगी, जैसे-शुद्ध शहद, कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल, काला गेहूं का आटा, हल्दी, मिर्च पाउडर, रागी का आटा, रसायनमुक्त साबुन, कुकीज, आदि।

महोत्सव में आजीविका दीदी कैफे का भी स्टॉल लगया जायेगा। जिसमें लोग झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों जैसे राइस डंबु, मडुवा डंबू, धुस्का घुघनी, मडुआ पकौड़ा, माढ़ जोर, दाल पीठा आदि का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,328