Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सभी वनस्पतियां औषधीय गुणों से युक्त होती है : शिव शंकर सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सभी वनस्पतियां औषधीय गुणों से युक्त होती है : शिव शंकर सिंह
विज्ञापन
  • पतंजलि द्वारा लोहरदगा में जड़ी बूटी सप्ताह के तहत औषधीय पौधे की दी जा रही जानकारियां

टीम एबीएन, लोहरदगा। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर की वंदना सभा में आज पतंजलि योग समिति के संरक्षक शिव शंकर सिंह द्वारा वंदना सभा में मां सरस्वती भारत माता एवं ओम के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा पुष्पा अर्चन किया गया। 

इस अवसर पर शिव शंकर सिंह ने कहा कि प्रायः सभी वनस्पतियां औषधीय गुणों से युक्त होती हैं। इन्की जानकारी प्राप्त करना तथा इनका उचित प्रयोग हम सबके लिए आवश्यक है। हमारे पास पड़ोस में तुलसी, भूमि आंवला, एलोवेरा सदाबहार, पारिजात, पुदीन हरा, गिलोय, मीठी नीम, नीम आदि ऐसे पौधे हैं जिनका हम प्रयोग करके अनेक रोगों से मुक्त हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सदाबहार शुगर रोग की एक अचूक दवा है। भूमि आंवला बच्चों के पेट दर्द अपच के समय प्रयोग करने पर उनकी पेट की पीड़ा का निवारण हो सकता है। पुदीन हरा बच्चों के दस्त होने पर उल्टी होने पर उसका सरबत पिलाने से उन्हें लाभ प्राप्त होता है । बुखार सर्दी जुकाम इत्यादि होने पर गिलोय काली मिर्च पारिजात के पत्तों का काढ़ा बनाकर देने से आराम मिलता है। 

उन्होंने छोटी-छोटी पास पड़ोस में उपलब्ध होने वाले औषधीय पौधों की सूची तैयार करने तथा उनका चित्र बनाकर लाने हेतु कक्षा तृतीय चतुर्थ एवं पंचम के भैया बहनों के अंतर्गत इन गुणों के विकास हेतु एक प्रतिस्पर्धा सोमवार को आयोजित करने का निवेदन किया।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से भैया बहनों के अंतर्गत पौधों के संरक्षण एवं उनके दिव्य गुणों का ज्ञान प्राप्त होता है। हम सभी ऐसे औषधि पौधों को अपने पास पड़ोस में सुरक्षित एवं संरक्षित करें। जिससे स्वस्थ जीवन और स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी तथा भैया  बहन उपस्थित थे।

विज्ञापन