Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्रद्धांजलि और श्राद्ध कार्यक्रम में मंत्री कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

श्रद्धांजलि और श्राद्ध कार्यक्रम में मंत्री कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल
विज्ञापन
  • नेपाल समेत देश के कई राज्यों के व्यवसायी लोहरदगा पहुंचकर अरुणा साहू को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

टीम एबीएन, लोहरदगा। हुतात्मा के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता अभिव्यक्त करना और उन्हें याद करने के निमित्त शनिवार को लोहरदगा थाना टोली स्थित बलदेव भवन में स्व अरुणा साहू के निधन के उपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम- सह- ब्रह्म और कुटूम भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव, विधायक भूषण बाड़ा, विक्सल कुनगाड़ी, राजेश कच्छप, नेहा तिर्की, पूर्व विधायक देव कुमार धान, पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे कृष्ण प्रसाद, सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल समेत विभिन्न जिलों के राजनीतिक, सामाजिक व्यापारिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

इसके अलावा नेपाल,महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के भी व्यवसायी और साहू परिवार से जुड़े लोग शामिल हुए। सुबह विशेष पूजा अर्चना और श्रद्धांजलि सभा किया गया।

इस कार्यक्रम की अगुवाई उदय शंकर प्रसाद, गोपाल प्रसाद साहू, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, संजय साहू, दुर्गेश साहू, रोहित साहू आदि ने किया।

मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा की उदय शंकर प्रसाद की पत्नी अरुणा साहू के निधन से हम सभी मर्माहत हैं। वह काफी मिलनसार, सहयोगी और धर्मपरायण मातृत्व भाव की थी। उनके निधन से साहू परिवार ही नहीं, बल्कि सूबे के लोगों को काफी क्षति हुई है।

डीसी डॉ बाघमारे कृष्ण कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धांजलि अर्पित करने के पीछे मान्यता है,कि जिन पूर्वजों के कारण हम आज अस्तित्व में हैं, जिनसे गुण और कौशल,आदि हमें विरासत में मिलें हैं। उनका हम पर न चुकाये जा सकने वाला ऋण हैं। हमारे पूर्वज पूजनीय हैं।

कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा सरिता जायसवाल, संगीता जयसवाल, सविता साहू, राजश्री साहू, कल्पना, रितेश, राहुल, अमित, रश्मि, भावना, शेफाली साहू, किरण माला साहू, मनु साहू, संदीप कुमार साहू, आदि मौजूद थे। इस मौके पर 108 ब्राह्मणों को भी विशेष रूप से भोजन करवाया गया। रविवार को दरिद्र नारायण भोजन का बलदेव भवन में आयोजन किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,479