Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अविराम कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने टिको में किया पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अविराम कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने टिको में किया पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको, कुरू, लोहरदगा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा टिको के पोखरा टोली में पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी कुंदन गिद्ध और अर्चना सिंह के नेतृत्व में शशि सिंह, बिनोद कुमार के साथ चलाया गया। 

प्रशिक्षुओं को सचिव इंद्रजीत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया, जिसके पश्चात नारा लगाते हुए गांव पहुंच के ब्लीचिंग पाउडर, चूना का छिड़काव और सफाई की गयी। पौधारोपण  ग्रामीण बहनों और भाइयों पुष्पा, लक्ष्मी, रंजन,चंद्रमोहन, हीरामुनी, सलगी, कलावती, प्रियांशु, सूरज, अनीता, मनिता, पूनम, फूलमति, शांति, संध्या, मुनि आदि के यहां लगभग 30 पौधे अमरूद, नींबू,आम, जामुन आदि के लगाये गये।

सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया और बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। अविराम कॉलेज प्रतिवर्ष पांच हजार के लगभग पौंधे वितरण और लगाने का कार्य करता है जिससे पर्यावरण को हरा भरा रखा जा सके। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, आफताब, जंगबहादुर, ममता, पवन, मनु, तबस्सुम, प्रियंका, सुमन, दीपिका, चिनिबास, अजॉय, ऋतु, शिव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,304