Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतिभा सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतिभा सम्मान समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसके मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक कुमार मनीष अरविंद (आइएफएस) तथा विशेष अतिथि आइआइएम रांची के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव थे। 

प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि विद्यालय प्रांगण में हमारे विद्यार्थियों के नवाचारयुक्त परियोजना कार्यो को देखने तथा उनकी सराहना करने के लिए रांची के अनेक गणमान्य व्यक्ति एक साथ उपस्थित  हैं। 

उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से उनकी प्रतिभा का विकास होगा। अतिथिगण के औपचारिक स्वागत के बाद विद्यालय के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान-विज्ञान के साथ-साथ संस्कार से भी जुड़ना चाहिए। अपने परिवेश के प्रति जागरूक बनना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण विषय पर स्वरचित कविता का पाठ भी किया। 

विशेष अतिथि ने विद्यार्थियों को खुश रहने के गुर सिखाये। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति के अनुसार चलना चाहिए। नियमित दिनचर्या भी सफलता की कुंजी है। उद्घाटन समारोह में डीएवी जोन बी के सहायक क्षेत्राधिकारी सह डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य एमके सिन्हा तथा डीएवी बरियातु के प्राचार्य वीके पांडेय ने भी उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। 

इस अवसर पर सीबीएसई दसवीं तथा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण मोटा अनाज विषय पर तैयार की गयी परियोजनाएं थीं, जिन्होंने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। सभी अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अभिभावकों ने भी भारी संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों के परियोजना कार्यों को सराहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,253