टीम एबीएन, पलामू। पीपराटांड थाना क्षेत्र के खैरी नदी के पास अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 90 हजार रुपये लूट लिया।
भुक्तभोगी भारत माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी कुणाल कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वो महिला समूह से 90 हजार रुपये लेकर बाइक से पांकी मेन ऑफिस आ रहा था।
इसी बीच चार-पांच की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने उससे बंदूक का भय दिखाकर पैसे लूट लिये। पीपराटांड पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।