टीम एबीएन, रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान सरायकेला विधानसभा प्रवासी प्रभारी बास्को बेसरा के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दु:खद मौत हो गयी।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
साथ ही मोर्चा के समस्त साथियों को सूचित किया कि दिनांक 06अगस्त 2023 को सरायकेला में मोर्चा का निर्धारित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय विजय संकल्प अभियान-2024 की तैयारी बैठक अगली सूचना तक के लिए स्थगित की जाती है।