Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बी आई टी लालपुर सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बी आई टी लालपुर सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
  • विशेषज्ञों की सलाह पाकर प्रशिक्षणार्थियों ने की बेहतर भविष्य की उम्मीद

टीम एबीएन, रांची। बी आई टी लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी आई टी मेसरा के संकाय मामलों के डीन डॉ कुणाल मुखोपाध्याय ने इस आयोजन में शामिल होकर मुझे खुशी हुई इस तरह के शैक्षणिक आयोजन से बच्चों के ज्ञान और प्रगतिशील बनने की ताकत मिलती हैं।

इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन समिति की अध्यक्ष सह निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा की यह आयोजन प्रतिभागियों के भविष्य को और ऊर्जावान बनाने में सहायक होगा।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में जिन विशेषज्ञ ने अपने सत्र में भाग लिया डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ प्रणव कुमार डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती डॉ प्रणव कुमार, डॉ महुवा बनर्जी, डॉ पार्थो, सारथी विष्णु अपने-अपने विषयों पर प्रकाश डाला।

इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करने में डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ स्वाति मिंज डॉ अमृता सरकार, मनोज कुमार, सुबोजीत पॉल, शांतनु सिन्हा बासुदेव सिंह, आलोकित टोप्पो, आस्था कुमारी, इशिका सिंह, साईं अदिति वर्मा, सृष्टि आनंद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सयोजक डॉ तन्मय कुमार बनर्जी ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,607