टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 04/08/2023 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के सदस्य विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक झा के नेतृत्व में महामहिम राजपाल महोदय को 7 अगस्त को प्रस्तावित सीनेट की बैठक छात्र संघ चुनाव के बाद कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मौके पर आजसू विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक झा ने कहा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं उनके हित की बात करने वाला एवं छात्र छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है।
विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट की बैठक आयोजित करना उचित नहीं है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन पहले छात्र संघ चुनाव करवाए ताकि सीनेट की बैठक में छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने वाला सीनेट की बैठक में छात्र-छात्राओं की समस्या को रखें एवं छात्र हित में बात हो सके।
आगे अभिषेक झा ने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू छात्र हित में मांग करती है कि छात्रसंघ चुनाव के बाद ही सीनेट की बैठक आयोजित की जाये अन्यथा अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) छात्र हित में सीनेट की बैठक का पुरजोर विरोध करेगी।
मौके पर प्रेम, विकाश,कैलाश, मुकेश, असफाक, सूर्या, शंकर के अलावा कई छात्र उपस्थित थे।