Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में पहली बार पांच को होगी रांची इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में पहली बार पांच को होगी रांची इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम की शुरुआत
विज्ञापन
  • मरीजों को रांची में ही मिलेगी देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की जानकारी 
  • किसी भी राज्य में मरीजों को वाहन, होटल की व्यवस्था, इलाज के दौरान करेंगे सहयोग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सा सहायता और परामर्श उपलब्ध कराने के लिए रांची में इंडिया ट्रीटमेंट डॉटकॉम की शुरुआत की जा रही है। राज्य में चिकित्सा सहायता के क्षेत्र में यह अनूठी पहल है। रांची के लालपुर चौक स्थित कमल फार्मा में 5 अगस्त से शुरू होने वाले इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम सेंटर से यहां के मरीजों को बेहतर और किफायती इलाज कराने में सहायता मिलेगी। 

रांची सहित झारखंड के मरीजों को जानकारी के अभाव में दूसरे राज्यों में इलाज कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इंडिया ट्रीटमेंट के सहयोग से उनकी मुश्किलें काफी आसान हो जायेगी। इसके लिए मरीजों एवं उनके परिजनों को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। इस केंद्र की मदद से उनके समय व पैसों की बचेगी। इंडिया ट्रीटमेंट के फाउंडर सीईओ सुमित बैद ने बताया कि उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में 45 वर्षों तक काम किया। 

इसके बावजूद जब वे अपने परिजनों को दिखाने के लिए चेन्नई ले गये, तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तब उन्होंने सोचा कि जब उनको इतनी दिक्कतें हुई। तो आम मरीजों और विदेशों से आने वाले मरीजों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा। तब उन्होंने काफी रिसर्च किया और इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम का निर्माण किया। 

इस प्रक्रिया से मरीजों की मुश्किलें काफी आसान हो गयी है। अब उन्हें देश विदेशों में सही चिकित्सा परामर्श के कारण बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। इससे उनके समय और पैसों की भी काफी बचत होती है। अभी तक हमारे केंद्र ने 5000 से भी अधिक मरीजों कोसुविधा मुहैया करायी है। राज्य के मरीजों और उनके परिजनों के परेशानियों को देखकर यह पहल रांची में शुरू की गयी है। 

इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम से जुड़े लोगों को मेरी शुभकामनाएं हैं। मेरी कामना है कि यह लोग अच्छी तरीका से काम कर झारखंड और रांची के मरीज और उनके परिजनों को सहयोग करते रहें। इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम के झारखंड के एसोसिएट पार्टनर बजरंग वर्मा और कमल नाथ महतो ने बताया कि हमारे सेंटर से मरीजों को बीमारी से संबंधित देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की जानकारी दी जायेगी। 

उनसे इलाज कराने जाने पर देश के किसी भी राज्य में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन, ठहरने के लिए होटल व कमरें और इलाज कराने के दौरान सहयोग किया जायेगा। कहा जाय तो इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम मरीज और उनके परिजनों के लिए एक गाइड के रूप में कार्य करता है। 

उन्होंने बताया कि रांची के इस सेंटर में देश भर के प्रसिद्ध अस्पतालों के डॉक्टर अपनी सेवा देंगे। सितंबर महीने से कई प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर कमल फार्मा में रोजाना बैठेंगे। अब यहां के मरीजों को डॉक्टरों से दिखाने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहां ही अच्छे डॉक्टरों की सुविधा के साथ बाहर जाने पर उचित परामर्श दिया जायेगा। यह जानकारी डायरेक्टर बजरंग वर्मा (8789739258) ने दी।

विज्ञापन