Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति से बढ़ा गोकशी करने वालों का मनोबल : प्रदीप सिन्हा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति से बढ़ा गोकशी करने वालों का मनोबल : प्रदीप सिन्हा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बढ़ते गौ हत्या व गौ मांस के व्यापार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में गोकशी और गोमांस के अवैध व्यापार के साथ-साथ अवैध व्यापार करने वालों का भी मनोबल बढ़ गया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण अवैध व्यापार करने वाले कानून अपने हाथ में लेकर कार्य कर रहे हैं। यहां तक कि पुलिसिया तंत्र को भी ठेंगा दिखलाते हुए अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ताजा मामला जामताड़ा को ही देख लिया जाये तो स्पष्ट है कि गोकशी का विरोध करने पर युवक को ही उल्टे पीट दिया गया। हेमंत सरकार में इसी तरह से प्रदेश के जिलों में घटनाएं घट रही है। गो हत्या व गोमांस का अवैध व्यापार करने वालों का विरोध करने पर वे हमला बोल रहे हैं।

इन मामलों में सीधे हेमंत सरकार की नीति दिखायी देती है। सरकार और उनके विधायक बहुसंख्यक समाज के आस्था से खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विधायक इरफान अंसारी ने जिस प्रकार से माथे पर लगे तिलक को हटाया वह उसी का प्रतीक है।

श्री सिन्हा ने कहा कि आदिवासी सरकार का दंभ भरने वाली हेमंत सरकार तुपुदाना ओपी प्रभारी एसआई संध्या तोपनो की हत्या के आरोपियों को सजा नहीं दिला पायी है। आदिवासी संध्या तोपनो को अवैध गो मांस की व्यापार करने वालों द्वारा गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध व्यापार करने वालों को खुली छूट मिली है। थानों में एंट्री देकर अवैध गोकशी के लिए ले जाने वाली गाड़ियों को पास कराया जाता है। उन्होंने कहा हेमंत सरकार गो मांस का अवैध व्यापार और गो हत्या पर अविलंब रोक लगाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,810