Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में वैज्ञानिक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में वैज्ञानिक की मौत
विज्ञापन
  • विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के क्रम में गयी जान

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में गौरियाकर्मा स्थित बिरसा कृषि अनुसंधान केंद्र के 57 वर्षीय वैज्ञानिक की बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चोथे ने बताया कि वैज्ञानिक श्याम बहादुर सिंह अपनी कार से गिरीदिश जा रहे थे कि तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर दाऊजीनगर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार एक छोटे नदी पुल से नीचे गिर गयी। 

एसपी ने बताया कि सिंह ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल से टक्कर होने के बाद गाड़ी पुल से नीचे गिर गयी, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पदमा थाना प्रभारी एसबी सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं एसपी ने बताया कि टक्कर के कारण मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गयी, जिसे चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि सिंह और घायल महिला दोनों को तुरंत हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने वैज्ञानिक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,477