Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : जिला स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

रांची : जिला स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल में गुरुवार की सुबह आग लग गयी। जिला स्कूल का निर्माण आजादी के पहले से हुआ है। इसमें ज्यादातर इमारती लकड़ियों का प्रयोग किया गया है। इसलिए आग तेजी के साथ पूरे स्कूल में फैल रही है। 

आग की लपटें धीरे-धीरे एक कमरे से दूसरे कमरे की तरफ फैल रही है। दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन दमकल के वाहन स्कूल के अंदर तक दाखिल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि प्रवेश करने का रास्ता काफी संकरा है। 

आग को तेजी से फैलते हुए देख आनन-फानन में सभी कक्षाओं से बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ है। आग की वजह से स्कूल के दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गये हैं। उनमें मौजूद बेंच और डेस्क भी जल गये हैं। 

जिला स्कूल में लगी आग इतनी भयानक रूप से फैली कि तीन कमरे को एक-एक करके आग के आगोश में आ गये। सभी कमरों में बेहद कीमती प्रोजेक्टर लगाये गये थे, जिनसे बच्चों को पढ़ाया जाता था, सभी प्रोजेक्टर, कुर्सी और टेबल जलकर राख हो गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,261