Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : मां-बेटी समेत तीन की फंदे से झूलती मिली लाश…

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : मां-बेटी समेत तीन की फंदे से झूलती मिली लाश…
विज्ञापन
पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में मां-बेटी समेत तीन की फंदे पर लटकी लाश मिलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जीतन सिंह की पत्नी लाखो देवी (28वर्ष) ने पहले अपनी एक साल की बेटी को फंदे पर लटका कर मार डाला। इसके बाद खुद फांसी लगा दी। बच्ची का नाम टहली कुमारी था। पुलिस इस मामले में महिला के पति जीतन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन दोनों मौतों का जिम्मेदार कौन है। सतबरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दूसरी ओर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष व सतबरवा उपमुखिया पप्पू सिंह उर्फ ज्योति सिंह के छोटे भाई त्रिपुरारी सिंह (25) का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। इस घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मां-बेटी समेत तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्‍पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में पप्पू सिंह ने बताया कि मेरे भाई की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से खराब थी। दो माह पहले भी वह ज़हर खाकर जान देने का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,788