Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : मेहंदी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा सदन की आकांक्षा को पहला स्थान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : मेहंदी प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा सदन की आकांक्षा को पहला स्थान
विज्ञापन
  • एम एल अग्रवाल एसवीएम इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा विभाग द्वारा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। एम एल अग्रवाल एस वी एम इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा विभाग द्वारा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 11वीं बिरसा मुंडा सदन की छात्रा आकांक्षा पांडे ने प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं हिमवर्ष सदन की तनु कुजुर और कक्षा बारहवीं आर्यावर्त सदन की अनीमा लकड़ा ने क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

अनीमा कुमारी, पूनम कुमारी, बबली कुमारी, सुहानी कुमारी, अनामिका कुजूर, रागिनी भगत, अनीमा कुमारी, पूनम कुमारी, समृद्धि कुमारी, छमा रानी, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, रितु कुमारी, नेहा कुमारी, अल्फा कुजूर, रौशनी उरांव, मंजिला तिग्गा, पूजा कुमारी, मधुश्वेता कुजूर आदि का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा। 

सभी विजेताओं को प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने उपहार और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बालिका शिक्षा विभाग ने बालिकाओं में व्यक्तित्व विकास की दृष्टि से विविध कार्यक्रमों और स्पर्धाओं का आयोजन होता है। 

आयोजन को सफल बनाने में बालिका शिक्षा विभाग प्रमुख रेणु कुमारी, प्रीति गुप्ता, नीतू कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, कविता कुमारी, आरती भगत, रितेश कुमार पाठक सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 57,973