Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

साहिबगंज : पिता के लाइसेंसी हथियार से खुद मारी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहिबगंज : पिता के लाइसेंसी हथियार से खुद मारी गोली
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहला दुर्गा स्थान भगवान मास्टर गली में मंगलवार की शाम 19 वर्षीय युवक नितिन ओझा ने अपने पिता के लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 

सूचना पाते ही नगर थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई सौरव कुमार, साई जगन्नाथ पान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये। साथ ही इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे को दी। 

बताया गया कि युवक नीतीन ओझा उर्फ ओम जी ओझा घर पर अपने नाना के साथ अकेले थे। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य तीर्थ यात्रा पर पिछले 30 जुलाई को निकले थे। इधर, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

विज्ञापन