Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्ग द्वारा स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी दी। 

भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं।।वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे। मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,850