- जिला एवं प्रखंड स्तर पर मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का होगा आयोजन
- आमजनों की समस्या के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : उपायुक्त मेघा भारद्धाज
टीम एबीएन, कोडरमा। आम जनों की समस्या के समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाये जाने हेतु प्रत्येक सप्ताह के कार्यालय दिवस में मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का आयोजन जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर किया जाना है।
इस निमित जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक सप्ताह के कार्यालय दिवस में मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखण्ड स्तर पर प्रत्येक सप्ताह के कार्यालय दिवस में मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष जनता दरबार का आयोजन संबंधित प्रखंड के बीडीओ और संबंधित अंचल के सीओ संयुक्त रूप से करेंगे।
जनता दरबार के दिन प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रखंड स्तरीय जनता दरबार में प्राप्त होने वाली आम जनों की प्रखंड / अंचल स्तर की समस्याओं का निष्पादन करेंगे एवं तत्संबंधी सूचना आम जनों को उपलब्ध करायेंगे।