Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चक्रधरपुर : ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी का कटा पैर, इलाज के दौरान मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चक्रधरपुर : ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी का कटा पैर, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। चक्रधरपुर में मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में आद्रा मेमो ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी (खलासी) 58 वर्षीय उमेश कुमार शर्मा का पैर कट गया। आनन-फानन में रेलकर्मी को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज करने के दौरान रेलकर्मी उमेश कुमार शर्मा की मौत हो गयी।

मालूम हो कि आद्रा मेमो ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 5 को चेक करने के दौरान ट्रेन से रेलकर्मी उमेश कुमार शर्मा को धक्का लग गया। जिससे वह गिर पड़ा और उसका दाया पैर कट गया। घटना के बाद आनन-फानन में घायल उमेश को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। रेलकर्मी उमेश कुमार शर्मा की मौत होने से चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना की खबर सुनते ही रिश्तेदार परिजन व उसके करीबी रेलवे अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,476